BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<     NEWS : शिक्षा सेतु योजना, प्रतापगढ़ में 10वीं-12वीं.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी,.. <<     KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2023, 7:04 pm
KHABAR : नीमच के कलेक्टोरेट में सीईओ गुरूप्रसाद ने की जनसुनवाई, 57 लोगों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने जनसुनवाई करते हुए-45 लोगों से रूबरू होकर,उनकी समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर एसडीएम डॉ.ममता खेडे, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रिती संघवी, डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव साहू, जावद एसडीएम राजकुमार हलदर, मनासा एसडीएम पवन बारिया सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।  

जनसुनवाई में इन्दिरा नगर नीमच की सतोंषबाई चौहान ने पुत्री के विवाह हेतु आर्थिक सहायता दिलवाने, चीताखेडा के भेरू मेघवाल ने आवेदक व विपक्षीगणों के मध्‍य संयुक्‍त कुएं से पानी भरने से रोकने एवं कुएं पर कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, सावन के श्रीनिवास ब्राहमण ने भूमि बंटवारें का निराकरण करने, झांतला के कालूराम गाडोलिया ने ड्रायविंग कार्य की मजदूरी दिलवाने, चीताखेडा की अंतिम बाला ने शासकीय योजना का लाभ दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया ।

इसी तरह धामनिया के गोपाल धनगर,वार्ड नम्‍बर-10 ग्‍वालटोली नीमच की पंखा बंजारा, बाबुलाल बंजारा, इन्दिरा नगर नीमच के राकेन्‍द्र वर्मा, ग्‍वाल टोली के राम स्‍वरूप, कालुराम कुम्‍हार, आदि ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर, अपनी समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE