BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 1:37 pm
BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस की दबिश में 71 पव्वे और 5 बीयर जब्त, डीएसटी व बड़ीसादड़ी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अचलपुरा स्थित एक किराना दुकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 71 पव्वे अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा 5 बीयर की बोतलें जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी हरिश्चंद्र सिंह के निर्देशन में बड़ीसादड़ी थानाधिकारी प्रेमसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीएसटी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अचलपुरा निवासी रमेशचंद्र पिता मांगीलाल मोग्या (40) अपनी किराना दुकान से अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने दुकान पर दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान 38 पव्वे कंट्री क्लब अंग्रेजी शराब (180 एमएल), 22 पव्वे लॉयल देशी सादा मदिरा (180 एमएल), 11 पव्वे गुलाब देशी मदिरा (180 एमएल) तथा 5 किंगफिशर बीयर (650 एमएल) बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी शराब बिक्री का कोई वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में बड़ीसादड़ी थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम के अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE