BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनारू खरगोन से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<     NEWS : शिक्षा सेतु योजना, प्रतापगढ़ में 10वीं-12वीं.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी,.. <<     KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2023, 10:50 am
NEWS : विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ पहुंचे ग्रामीण क्षेत्र, डाबला में जिला प्रमुख ने किया शिविर का अवलोकन, पढ़े भोमसिंह सोलंकी की खबर  

Share On:-

जैसलमेर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथों की ग्राम पंचायतों में गूंज हो रही हैं एवं रथों के माध्यम से केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक सन्देश प्रसारित हो रहा है। वहीं 17 विभागों की फ्लेगशिप योजना से वंचित रहे पात्र लोगों का मौके पर विभाग के अधिकारियों द्वारा पंजीयन किया तजा रहा है।
जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सांकड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत धोलिया व खेतोलाई तथा जैसलमेर समिति के ग्राम पंचायत डाबला व रुपसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर आयोजित हुआ जो ग्रामीणों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ एवं लोगों को मौके पर ही केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। वहीं वंचितों को लाभान्वित भी किया गया। इसके साथ ही आईईसी वैन की एलईडी स्क्रीन पर माननीय प्रधानमंत्री का प्री-रिकार्डेड वीडियो सन्देश प्रदर्शरित किया गया। 
उन्होंने बताया कि शिविर में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पेम्पलेट, बुकलेट ग्रामीणों को प्रदान की गई ताकि वे योजनाओं के प्रति जाकरुक होकर लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि इस संकल्प यात्रा को लोग उत्सव के रुप में ले रहे है एवं शिविर में अच्छी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल हो रहे हैं एवं योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं। शिविर के दौरान संभागियों को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ भी दिलाई जा रही है।
डाबला में जिला प्रमुख ने किया शिविर का अवलोकन-
ग्राम पंचायत डाबला में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला प्रमुख प्रतापसिंह सौंलकी ने अवलोकन किया एवं ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए यह विकास रथ बहुत ही उपयोगी साबित होगा। उन्होंने योजनाओं के पात्र जो लोग अभी वंचित हैं उनसे आह्वान किया कि वे शिविर में योजनाओं का लाभ पाने के लिये अपना पंजीयन अवश्य ही करावें। इस दौरान समाजसेवी चन्द्रप्रकाश शारदा भी साथ में थे।
अतिरिक्त विकास अधिकारी ताउराम ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री आवास के 05 प्रमाण-पत्र व शोचालय के 12 प्रमाण-पत्र जारी किए गए। प्रधानमंत्री पोषण योजना में 50 का पंजीयन किया गया। वहीं जनधन योजना में 09, जीवन ज्योति बीमा योजना में 06 तथा सुरक्षा बीमा योजना में 06 आवेदन-पत्र तैयार किये गये। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 33 आवेदन-पत्र तैयार किए गये।
तहसीलदार जैसलमेर देशलाराम परिहार ने बताया कि ग्राम पंचायत रुपसी में आयोजित शिविर के दौरान मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत लाभार्थियों ने ग्रामीणों के समक्ष अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि शिविर में सरपंच रुपसी स्वरुपसिंह के साथ ही विभागीय अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे। शिविर में आयुष्मान भारत योजना में 15 लोगों को लाभान्वित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 40 लोगों को प्रमाण-पत्र जारी किये गये। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 52 लोगों का पंजीयन किया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE