उज्जैन। नगर परिषद तराना में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले चार से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को वेतन प्रदान करने में परिषद प्रबंधन नाकारा साबित हो रहा है। तीन माह से परिषद कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की मानें तो प्रबंधन से उन्हें पिछले 3 से 4 माह वेतन नहीं मिला है। प्रबंधन की इस लापरवाही से नाराज कर्मचारियों ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और वेतन नहीं मिलने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी।