BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<     NEWS : शिक्षा सेतु योजना, प्रतापगढ़ में 10वीं-12वीं.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी,.. <<     KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2023, 11:24 am
KHABAR : अजब गजब एमपी की फिर सामने आई ये तस्वीर, गांव का सच जानें बिना ही अधिकारियों ने थमाया प्रमाण पत्र, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के ग्राम देवली में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। इस दौरान ब्लॉक स्तर के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच, सचिव ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीण भटकते नजर आए। इसी अधिकारियों ने ग्राम पंचायत देवली के सरपंच व उपसरपंच के हाथों में ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र थमा दिया। वह भी गांव की स्थिति जाने बिना। यह भी नहीं देखा कि गांव वास्तव में इस प्रमाण पत्र को लेने लायक है या नहीं। ग्राम पंचायत ने भी सहर्ष स्वीकार कर लिया। 
इस पर ग्रामीणों की उक्त प्रमाण पत्र को लेकर अधिकारियों से बहस भी हुई। ग्रामीणों ने कहा कि आप अधिकारीगण हमारे गांव की स्थिति जाने बिना ही शौच मुक्त गांव प्लस का प्रमाण पत्र कैसे दे सकते हो? सरकार के पास हमारे गांव की गलत जानकारी जाएगी। लेकिन अधिकारी कन्नी काट कर चले गए। 
ग्रामीण जितेंद्र गहलोत, सौदान सिंह, गंभीर सिंह और दशरथ राठौर ने बताया कि जब गांव पूरी तरह खुले में शौच से मुक्त ही नहीं हुआ है तो ओडीएफ प्लस प्रमाण पत्र कैसे दे सकते हैं। वास्तविकता ग्रामीण खुद कार्यक्रम स्थल पर ही बयां कर रहें हैं सुनिए।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE