जयपुर। राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कैबिनेट का गठन जल्द हो सकता हैं। मंत्रिमंडल के संभावित नाम की जिनकी कभी भी घोषणा हो सकती हैं- किरोड़ीलाल मीणा, जोगेश्वर गर्ग, बाबा बालकनाथ, झाबर सिंह खर्रा और प्रतापपुरी को मिल सकती मंत्रिमंडल में जगह। वहीं राज्यवर्धन राठौड़, श्रीचंद कृपलानी, जितेन्द्र गोठवाल, संदीप शर्मा, जगत सिंह, अजय किलक, दीप्ति माहेश्वरी, भैराराम सियोल, जवाहर बेडम, सिद्धि कुमारी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, कैलाश वर्मा, संजय शर्मा, शैलेष सिंह, प्रताप सिंह सिंघवी, हीरालाल नागर, फूलसिंह मीणा, ताराचंद जैन, हेमंत मीणा, हंसराज पटेल, जेठानंद व्यास, शत्रुघ्न गौतम, सुमित गोदारा, गजेन्द्र सिंह खींवसर, मंजू बाघमार, विक्रम सिंह, सुरेन्द्र सिंह राठौड़ और हरलाल सारण, हरि सिंह रावत, सुरेश रावत का भी नाम संभावितों की सूची में हैं।
मंत्रिमंडल में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। 3 एससी, 2 एसटी, ब्राह्मण एक, जाट 3 और राजपूत समुदाय से तीन विधायकों को मौका मिल सकता हैं। उदयपुर संभाग से 3, जोधपुर संभाग में 2, शेखावाटी से 2, बीकानेर संभाग में 2 से 3, अजमेर संभाग से दो और कोटा संभाग से दो विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती हैं।