मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के मंशानुरूप मंदसौर पुलिस द्वारा जिले के 07 आरक्षकों को उच्च पद प्रधान आरक्षक कार्यवाहक का प्रभार दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में यातायात थाना मंदसौर में पदस्थ आरक्षक विवेक सिंह कुशवाह को प्रधान आरक्षक पदोन्नति पर पद बैच लगाया तथा जिले के सभी पदोन्नत कार्यवाहक प्रधान आरक्षको को बधाई दी।