सनावद। शासकीय महाविद्यालय में सुशासन व सुरक्षा विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य केआर कुमेकर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सनावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
चर्चा के दौरान थाना प्रभारी त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने आसपास घट रहे अपराधों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज का युग आधुनिक युग है। सोशल मीडिया का युग है। साइबर अपराधों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। इस दौरान एसआई अंतिमबाला भूरिया ने भी छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके प्रश्नों का जवाब दिया। इस दौरान एमएसडब्ल्यू विभाग के श्रवण कोहरे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही।