मनासा। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आदेश जारी किया है कि बिना अनुमति खुले में मांस मछली बेचने पर प्रतिबंध रहेगा। इसी आदेश का पालन करते हुए बुधवार को मनासा नगर परिषद अधिकारी सहित अमले ने नगर भ्रमण कर कार्रवाई करते हुए खुले में मांस मछली बेचने वालों की 8 दुकानें कार्यवाही करते हुए सामान हटवाया। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में कार्ऱवाई के तहत कई दुकानों को हटाया गया और कई दुकानों का सामान भी जप्त किया गया है।
दोपहर 3 बजे नगर परिषद स्वच्छता प्रभारी लोकेंद्र साधु ने बताया कि नगर में सभी दुकानों के लाइसेंस भी चेक किए साथ ही जिन दुकानों के लाइसेंस अवधी खत्म हो गई थी उनके हाथो हाथ आवेदन लिए गए। वहीं खुले में मांस मछली ना बेचने की समझाइश दी।