BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनारू खरगोन से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<     NEWS : शिक्षा सेतु योजना, प्रतापगढ़ में 10वीं-12वीं.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी,.. <<     KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2023, 12:23 pm
KHABAR : कुण्‍डला व खानखेडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर संपन्न, हितग्राहियों को लाभ पत्र वितरित, लाभार्थियों ने साझा किये अपने अनुभव, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के विधानसभा क्षेत्र नीमच जावद मनासा में 16 दिसंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू होकर। यह यात्रा प्रतिदिन विभिन्न गांवों एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है। यात्रा 26 जनवरी 2024 तक आयोजित होगी। यात्रा के दौरान प्रतिदिन दो गांवो में शिविर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मनासा क्षेत्र के कुण्‍डला, खानखेडी व कुण्‍ड़वासा में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की। 
मनासा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम कुण्‍डला, खानखेडी व कुण्‍ड़वासा में आयोजित की गई। पवन पाटीदार, यात्रा के जिला संयोजक सुनील कटारिया, एसडीएम मनासा पवन बारिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित यात्रा एवं शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर आयोजित शिविर में शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने अपने अनुभव मेरी कहानी मेरी जुबानी प्रस्तुत की और अपने अनुभव साझा किये। शिविर में नवीन चिन्हित लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ पत्रों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। नीमच जनपद के ग्राम आमलीखेडा में भी मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति पूर्ण योजनाओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिविर में स्‍वास्‍थ्‍य मेला आयोजित किया गया और उपस्थितजनों की शुगर बीपी की नि:शुल्‍क जांच की गई। इस मौके पर जनप्रतिनधि, पंचायत पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्‍य नागरिक एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE