सिंगोली। नगर परिषद सिंगोली में आमजन द्वारा ठण्ड को देखते हुए जनसमस्या संज्ञान में दिलाने के लिए बने वाट्सएप ग्रुप नगर विकास एवं सूचना सिंगोली ग्रुप में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अलाव की लकड़ी की व्यवस्था की मांग नगरवासियों द्वारा की गई। जिसके बाद नगर परिषद सीएमओ राजकुमार ठाकुर ने विषय को संज्ञान में लेकर बुधवार 20 दिसम्बर सुबह से ही बादलो की लुकाछुपी एवं शीतलहर से बड़ी ठिठुरण भरी ठंड से राहत हेतु मुख्य मार्ग चौराहो पर निकलने वाले राहगीरों तथा नगर की जनता हेतु अलाव की व्यवस्था का शुभारंभ किया। जिससे आमजन ने लकड़ी से अलाव जला ठण्ड से राहत महसूस की वह अन्तरमन से नगर परिषद सिंगोली को लकड़ी व्यवस्था के लिए धन्यवाद साधुवाद प्रेषित किया।