BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<     NEWS : शिक्षा सेतु योजना, प्रतापगढ़ में 10वीं-12वीं.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी,.. <<     KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2023, 12:39 pm
NEWS : ड्रोन के माध्यम से किया नैनो यूरिया का छिड़काव, पारंपरिक विधियों की तुलना में अधिक सुरक्षित और फसलों की पैदावार बढ़ाने में सहायक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक एवं उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा बुधवार को गांव ईडरा के कृषक प्रभुलाल पिता कालुलाल अहीर के गेहूं के खेत पर ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव का सजीव प्रदर्शन किया गया। यहां किसानों को इसकी कार्यप्रणाली एवं लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। 
संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा ने बताया कि ड्रोन से यूरिया का छिड़काव पारंपरिक विधियों की तुलना में अधिक सुरक्षित है, क्योंकि यह हवा में यूरिया के प्रदूषण को कम करता है। ड्रोन से यूरिया का छिड़काव समान रूप से होता है, जिससे फसलों को यूरिया की समान मात्रा मिलती है। इससे फसलों की बढ़त और पैदावार में सुधार होता है एवं समय और मेहनत की बचत होती है।
इस अवसर पर कृषि अनुसन्धान अधिकारी रमेश चन्द्र आमेटा, केवीके डॉ रतनलाल सोलंकी, सहायक कृषि अधिकारी कलावती खटीक, सरपंच सीमा बोरठ, कृषि पर्यवेक्षक श्रीलाल मेनारिया, लक्ष्मीलाल जाट, नरेश जाट सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE