जैसलमेर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पंचायत समिति जैसलमेर के ग्राम पंचायत मोकला व बड़ाबाग तथा सांकड़ा समिति के ग्राम पंचायत ओढ़ाणिया व गोमट में विकसित भारत शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की 17 फ्लेगशिप योजनाओं के साथ ही अन्य जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायतों में रथ के पहुंचते ही उत्सव का माहौल नजर आया व ग्रामीणों ने विकास रथ का शानदार स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामवासियों को विकसित भारत की संकल्प भी दिलाई गई। इसके साथ ही आईईसी वैन की एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का प्री-रिकार्डेड वीडियो सन्देश प्रदर्शित किया गया।
शिविरों में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पेम्पलेट, बुकलेट ग्रामीणों को प्रदान की गई ताकि वे योजनाओं के प्रति जागरूक होकर लाभ ले सकें।
जिला प्रमुख प्रतापसिंह सौंलकी ने ग्राम पंचायत मोकला में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया एवं विभागों द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं के संबंध में किए जा रहे कार्यो को भी देखा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर उसका पूरा-पूरा लाभ उठाए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं तथा खेल में अच्छा नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया। इसके साथ ही उन्होंने योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। अतिरिक्त विकास अधिकारी ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में 79 किसानों का पंजीयन किया गया। वहीं सुक्षम उर्वरक योजना में 30 किसानों का पंजीयन किया गया।
ग्राम पंचायत बडाबाग में आयोजित शिविर के दौरान सरपंच जसोदा देवी, तहसीलदार देसलाराम परिहार के साथ ही वार्ड पंच, ग्रामीणजन व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। तहसीलदार ने बताया कि शिविर में मेरी कहानी-मेरी जुबानी के लाभार्थियों द्वारा अनुभव साज्ञा किये गये वहीं योजना का लाभ देने पर केन्द्र सरकार के प्रति आभार जताया। शिविर में खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। सरपंच ने हरीश कुमार, भूराराम को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किये गये। शिविर में आयुष्मान भारत के 8 लोगों का पंजीयन किया गया। वहीं उज्जवला योजना में 27 पात्र महिलाओं का तथा पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 21 लोगों का पंजीयन किया गया।
विकास अधिकारी सांकड़ा रामअवतार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत ओढ़ाणियाँ व गोमट में पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान भगवत सिंह तंवर, उप प्रधान मंजूरदीन मेहर, समाजसेवी चंद्रप्रकाश शारदा, मदनसिंह, नारायण सिंह तंवर के साथ ही जनप्रतिनिधि, अच्छी संख्या में महिला व पुरूष उपस्थित थे।