BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनारू खरगोन से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<     NEWS : शिक्षा सेतु योजना, प्रतापगढ़ में 10वीं-12वीं.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी,.. <<     KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2023, 12:51 pm
REPORT : पाक्सो एक्ट अंतर्गत अनुसंधान एवं उन्नयन हेतु पुलिस अधिकारियों का 01 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों में अनुसंधान एवं कौशल उन्नयन हेतु 01 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाने संबंधी निर्देश सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को दिये गये है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के निर्देशन में दिनांक 20.12.2023 को पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में पाक्सो एक्ट अंतर्गत अनुसंधान एवं उन्नयन संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच पीएस परस्तें, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा वैशाली सिंह, एडीपीओं चन्द्रकांत नाफडें एवं कैलाश बोरिवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं आयोजित कार्यक्रम के व्याख्याताओं एडीपीओं चन्द्रकांत नाफडें, चाईल्ड हेल्प लाईन प्रभारी कैलाश बोरिवाल, वन स्टाॅप सेन्टर से नुसरत खान एवं प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें द्वारा महिला संबंधी अपराधों की प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखन, प्रथम सूचना प्रतिवेदन में समुचित धाराओं का समावेश, प्रकरण का अनुसंधान एवं पर्यवेक्षण, पॉक्सो एक्ट 2012 के प्रमुख प्रावधान, संबंधित एक्ट में संशोधन, पाक्सों एक्ट में चुनौतिया एवं समाधान, महिला संबंधी अपराधों में दोषमुक्ति के कारण, महिला अपराधों की पीड़िता/साक्षी से अपराधों के अनुसंधान के दौरान किये जाने वाले व्यवहार, महिला हेल्प डेस्क के कार्य, दायित्व, एसओपी एवं अवधारणा रेफरल फार्म, टेम्पलेट आदि से संबंधित कार्यवाही, केस स्टडी, गुड प्रेक्टिस, महिला संबंधी अपराधों, नाबालिग बालिकाओं के विरूद्व अपराधों में सायबर सेल के माध्यम से सीडीआर विश्लेषण एवं अपराधों के अनुसंधान आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। 
उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच पीएस परस्तें, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा वैशाली सिंह, एडीपीओं चन्द्रकांत नाफडें, कैलाश बोरिवाल, नुसरत खान, प्रदीप शिन्दें, उर्जा डेस्क प्रभारी उनि रंजना डाबर, उनि शशीकला चैहान, उनि उषा बारिया, उनि पुष्पा राठौर, सहित जिलें के उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर के विवेचक एवं सायबर सेल के कर्मचारी उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE