मनासा। विकसित भारत संकल्प यात्रा मनासा तहसील के ग्राम पंचायत हतुनिया पहुंची। जिसमे ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक अनिरुद्ध माधव मारू कलेक्टर दिनेश जैन, भाजपा कुकड़ेश्वर मण्डल अध्यक्ष मदनलाल रावत, एसडीएम मनासा पवन बारिया, विधानसभा संयोजक नरेन्द्र मालवीय, तहसीलदार, मुकेश निगम, जनपद मनासा विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण मंडवारिया पार्षद विजैश माली, विकसित भारत संकल्प यात्रा सह संयोजक विनोद मोदी, विष्णु सुथार, हरीश टेलर, वरिष्ठ नेता श्याम व्यास, सरपंच प्रहलाद गुर्जर, रामसिंह गुर्जर, दशरथ गुर्जर, परसराम धनगर, ग्रामवासी, लाभार्थी एवं आवेदनकर्ता उपस्थित रहे।