मुरैना। जिले में एक बाइक सवार को बचाने के फेर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सड़क से उतरकर खंती में पलटी खा गई। हादसे में महिला व बालिकाओं सहित कुल 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है।
आपकों बता दें कि यह दुघटना मंगलवार शाम को देवगढ़ थाना क्षेत्र के गुड़ा चंबल गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि सबलगढ़ के झुण्डपुरा गांव का एक परिवार माता बसैया मंदिर पर पुण्य करने आया था। तभी गुड़ा चंबल के पास ट्रैक्टर-ट्राली के सामने अचानक से बाइक सवार आ गया, जिससे ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ा और फिर ट्रैक्टर ट्राली लहराती हुई सड़क से उतरकर खंती में पलटी खा गई।
हादसे में विनायक पत्नी कैलाशी रावत, नीतू पत्नी सुरेंद्र सिंह, रानी पुत्री अशोक, अंबरेश पुत्र अशोक, पूजा पुत्री जयप्रताप रावत, दीना पुत्र सुघरलाल रावत, प्रियंका पुत्री पुष्पेंद्र रावत, मोनिका पुत्री कमलेश रावत, अरुणा पुत्री कमलेश रावत, अरुणा पुत्री श्रीनिवास रावत, रानी पुत्री अशोक रावत, कांता पत्नी मोनिका रावत घायल हो गईं। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से छह को ग्वालियर रेफर किया गया है।