मुरैना। फर्जी गोल्ड मेडल दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक जिम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है। खिलाड़ियों ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा है। खिलाड़ियों ने ज्ञापन के मध्यम से बताया कि जिम संचालक उदय शर्मा और उसके साथियों ने कई खिलाड़ियों को झांसा देकर देश-विदेश से गोल्ड मेडल दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। फेडरेशन पावर लिफ्टिंग ऑफ़ इंडिया के नाम पर हो रहे लाखों रुपए के इस फर्जीवाड़े को लेकर एएसपी को आवेदन सौंपा गया है। एससपी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। खिलाड़ियों ने इस धोखाधड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर भी जिम संचालक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।