दतिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यलय दतिया में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिला पुलिस बल दतिया से 31 जनवरी को पुलिस विभाग को अपनी अमूल्य सेवायें प्रदान करते हुए अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए एएसआई चिरत्रा सिंह, एएसआई सलीम खान, प्रधान आरक्षक राज कुमार विमल को शुभकामना संदेश, प्रशस्ति पत्र एवं शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के सेवा निवृत्त उपरांत आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, रक्षित निरीक्षक सूबेदार सौरभ तिवारी, स्टेनो सूरज मुगदल सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।