BREAKING NEWS
BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2026, 11:57 am
KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर में सपत्नीक किया ज्योतिर्लिंग का अभिषेक, बोले- लोकतंत्र पर बनी रहे बाबा की कृपा, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार अपने दो दिवसीय दौरे के तहत धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने सपत्नीक प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर महादेव के दर्शन और विशेष पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अनुराधा भी मौजूद रहीं।


ममलेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक
ओंकारेश्वर पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का मंदिर प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। ममलेश्वर मंदिर के पुजारियों और तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें पूरे विधि-विधान के साथ गर्भगृह में जलाभिषेक और पंचामृत पूजा संपन्न कराई। इसके बाद उन्होंने बाबा ममलेश्वर की भव्य महाआरती में भाग लिया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।


“सशक्त और पारदर्शी लोकतंत्र के लिए मांगी मन्नत”
महादेव के दर्शन और स्तुति के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए अपने इस आध्यात्मिक अनुभव को साझा किया। उन्होंने देश के लोकतंत्र और नागरिकों के लिए बाबा से विशेष प्रार्थना की।


CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि महादेव के दर्शन का सौभाग्य मुझे और मेरी पत्नी अनुराधा को यहां प्राप्त हुआ है। हमने बाबा ममलेश्वर से प्रार्थना की है कि भारतवर्ष के सभी मतदाताओं और देश के ऊपर एक सशक्त और पारदर्शी लोकतंत्र की कृपा हमेशा बनी रहे। इसके साथ ही हमने देश के सभी मतदाताओं के उत्तम स्वास्थ्य और उनके आध्यात्मिक कल्याण की भी अच्छी कामना की है।


इस धार्मिक यात्रा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त अपने दौरे के अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे समय उनकी सुरक्षा और अगवानी में तैनात रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE