BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2026, 11:35 am
BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में जश्न, विजय टॉकीज चौराहे पर आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने किया नृत्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शनिवार को नीमच में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विजय टॉकीज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और ढोल की थाप पर नृत्य किया। इस दौरान भारत माता की जय और छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति के नारे भी लगाए गए।

चार में से तीन पद एबीवीपी के खाते में-
डूसू के 2026-27 सत्र के चुनाव में एबीवीपी ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की। यश डबास ने अध्यक्ष, रिया छावड़ी ने सचिव और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष पद पर यश डबास ने 24,576 वोट प्राप्त कर एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों के अंतर से हराया। सचिव पद पर रिया छावड़ी को 21,650 वोट मिले, जबकि संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने 16,615 वोट हासिल किए। उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु शौकीन को 30,615 वोट मिले।

नीमच में कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत-
डूसू चुनाव परिणामों के बाद नीमच में एबीवीपी के नगर एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, छात्र नेता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विजय टॉकीज चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।

मौके पर मौजूद विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने चुनाव परिणामों को लेकर अपनी बात रखते हुए इसे संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत और छात्रों के समर्थन से जोड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE