BREAKING NEWS
KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2026, 12:34 pm
REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, रामघाट मार्ग की रिटेनिंग वॉल व सड़क निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश, विक्रम कीर्ति मंदिर रिनोवेशन कार्य भी परखा, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 महापर्व की तैयारियों को गति देने के लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार को शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने हरसिद्धि पाल से रामघाट तक मार्ग चौड़ीकरण, प्राचीन महाकाल द्वार के समीप सड़क निर्माण तथा विक्रम कीर्ति मंदिर (पुरातत्व संग्रहालय) के रिनोवेशन कार्य का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नगर निगम द्वारा 4 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे 15 मीटर चौड़े हरसिद्धि पाल-रामघाट मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बाबा महाकाल की पहली सवारी से पहले रिटेनिंग वॉल का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए तथा निर्माण कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों पर आवागमन सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी मौजूद रहे।

इसके बाद कलेक्टर ने पुराने महाकाल थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन महाकाल द्वार के समीप सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से पहले मार्ग निर्माण कार्य पूरा किया जाए तथा मलबा हटाने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए जाएं। ढाबा रोड से श्री सत्यनारायण मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

आधुनिक स्वरूप में विकसित होगा विक्रम कीर्ति मंदिर-
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने विक्रम कीर्ति मंदिर स्थित पुरातत्व संग्रहालय में चल रहे इंटीरियर रिनोवेशन कार्य का भी निरीक्षण किया। संग्रहालयाध्यक्ष एवं पुराविद् रमण सोलंकी ने उन्हें संग्रहालय में प्रदर्शित की जाने वाली ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राच्य इतिहास, परमार एवं मराठा काल की दुर्लभ पुरावशेषों को आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिस्प्ले सिस्टम के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अशोककालीन स्तंभ, ब्राह्मी लिपि, प्राचीन पाषाण औजार, आदिमानव के अवशेष, ऐरावत हाथी के मस्तक सहित शैव, शाक्त, वैष्णव और बौद्ध प्रतिमाओं के संरक्षण एवं प्रदर्शन की योजना से भी कलेक्टर को अवगत कराया गया। कलेक्टर ने रिनोवेशन कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE