शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ₹2,500 करोड़ की लागत से बनने वाले अडानी समूह के अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का श्मिसाइल इकोसिस्टमश् विकसित करेगी।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों में हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही जिले के छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की वैश्विक सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय उद्योगों और अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अलावा जिले को ₹211.29 करोड़ की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों की भी सौगात मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान इन परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।
यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्मेक इन इंडियाश् अभियान और मध्य प्रदेश सरकार की औद्योगिक विकास नीति को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में दोपहर 2ः40 बजे आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन और आयोजकों ने कार्यक्रम को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।