उज्जैन। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को विकासखंड घट्टिया के आदर्श ग्राम उज्जैनिया स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रस्फुटन नर्सरी में तैयार जामुन का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर सरपंच तेजकरण चौहान, विद्यालय की प्राचार्य अर्चना कुलमी, शासकीय डिस्पेंसरी के चिकित्सक डॉ. आशुतोष पांचाल, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार, सचिव संग्राम सिंह, व्याख्याता महेंद्र वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।