BREAKING NEWS
BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2026, 12:39 pm
KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, महिदपुर में आम और जामुन के पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर विकासखंड महिदपुर में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आम एवं जामुन के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक समन्वयक नम्रता तिवारी के नेतृत्व एवं सुनील कुमार दुबे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शोभाराम राठौड़, परीक्षा अधीक्षक राजेश कमलकर, एनसीसी अधिकारी शैलेंद्र सिंह राठौड़, परामर्शदाता सोनू व्यास, शिवदयाल शर्मा, संजय व्यास, दिलीप सिंह राजपूत सहित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ब्लॉक समन्वयक नम्रता तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।

कार्यक्रम के अंत में कमलेश व्यास ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE