BREAKING NEWS
KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2024, 5:42 pm
BIG NEWS : जाजू गर्ल्स कॉलेज में शहीद दिवस पर छात्राओं ने लिया मद्य निषेध संकल्प, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में 30 जनवरी शहीद दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को मद्य निषेध शपथ दिलवाई गई एवं जागरूकता हेतु मद्य निषेध संकल्प पत्र छात्राओं से भरवाये गये। जैसा कि हम सभी को ज्ञात है गांधीजी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मद्य निषेध संकल्प दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 
इस अवसर पर नशामुक्ति केन्द्र के मुख्य काउन्सलर जीवन तिवारी एवं प्रोजेक्ट हेड सुनिल तिवारी ने छात्राओं को मद्य निषेध हेतु जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता करने हेतु बड़े ही सरल शब्दों में नशे की समस्या, इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराया। 
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनके डबकरा द्वारा महाविद्यालय परिवार एवं सभी छात्राओं को मद्य निषेध शपथ दिलवाई। शपथ के पश्चात लगभग 200 छात्राओं ने मद्य निषेध संकल्प पत्र पर अपने हस्ताक्षर किये और इस गंभीर सामाजिक समस्या (बीमारी) को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। शहीद दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। जिसमें प्रथम कु चेतना प्लास, द्वितीय कु अंजली मोनिया एवं तृतीय कु क्षिति पटेल रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE