BREAKING NEWS
KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2024, 6:40 pm
BIG NEWS : जिला अस्‍पताल में क्‍वालिटी एंश्‍योरेंस सर्टिफिकेट के प्रोटोकाल अनुरूप स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाई जायेगी- जैन, कायाकल्‍प की टीम से रूबरू हुए कलेक्‍टर, स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में नवाचारों से अवगत कराया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला अस्‍पताल नीमच में केंद्र सरकार के क्‍वालिटी एंश्‍योरेंस सर्टिफिकेट के प्रोटोकाल के अनुरूप स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं व सुविधाएं उपलब्‍ध करवाई जायेगी। जिससे कि अस्‍पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। यह बात कलेक्‍टर दिनेश जैन ने बुधवार को जिला अस्‍पताल नीमच के निरीक्षण के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग भोपाल से आई कायाकल्‍प टीम के डॉ विवेक मिश्रा, एवं डॉ सौरभ मण्‍डवारिया से चर्चा में कही। इस मौक पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सिविल सर्जन डॉ महेन्‍द्र पाटिल, डॉ मनीष यादव व अन्‍य चिकित्‍सकगण, स्‍वास्‍थ्‍य स्‍टाफ उपस्थित था।
कलेक्‍टर जैन ने बुधवार को जिला चिकित्‍सालय पहुंच कर, कायाकल्‍प टीम के सदस्‍यों से मुलाकात की और उन्‍हें जिले में स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों से अवगत कराया। कलेक्‍टर जैन ने कायाकल्‍प टीम को अवगत कराया कि जिले में रक्‍तदान महाअभियान के तहत वर्ल्‍ड रिकार्ड हांसिल किया है। सभी मेडिकल स्‍टोर्स पर बीपी जांच का नि:शुल्‍क अभियान भी संचालित है। सशस्‍त्र सेना झण्डा दिवस पर 1.20 करोड की राशि संग्रहित कर रिकार्ड स्‍थापित किया गया है।
टीबी मुक्‍त भारत अभियान के तहत 51 पंचायतें टीबी मुक्‍त घोषित कर दी गई है। जिलों को 2024 में टीबी मुक्‍त कर दिया जावेगा। विकसित भारत संकल्‍प यात्रा के दौरान जिले में 38 हजार टीबी मरीजों की जांच की गई है। पांच हजार से अधिक फूड बास्‍केट टीबी मरीजों को वितरित की गई है। फूड बास्‍केट वितरण का कार्य पंचायतों के माध्‍यम से निरंतर जारी है।
कायाकल्‍प टीम के डॉ विवेक मिश्रा ने अवगत कराया कि जिला चिकित्‍सालय नीमच में क्वालिटी एंश्‍योरेंस सर्टिफिकेट की गाईडलाईन प्रोटोकाल अनुसार स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं सुविधाएं उपलब्‍ध होती है, तो शासन व्‍दारा प्रति बेड के मान से दस हजार रूपये सालाना, इस तरह तीन सौ बेड के लिए 30 लाख रूपये की अतिरिक्‍त राशि स्‍वास्‍थ सुविधाओं के लिए से उपलब्‍ध कराई जावेगी।
प्रारंभ में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कायाकल्‍प टीम, के डॉ विवेक मिश्रा एवं सौरभ मण्‍डावरिया को पगडी पहनाकर एवं पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर स्‍वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE