BREAKING NEWS
KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2024, 7:48 pm
BIG NEWS : दिव्यांग ज्योति सेवा संस्थान और प्रेरणा मुकबघिर संघ के तत्वाधान में दिव्यांग परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन, 90 से अधिक विवाह योग्य युवक युवती हुए शामिल, 12 रिश्ते हुए तय, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर      

Share On:-

नीमच। कहा जाता है कि जोड़े ऊपर से बनते हैं। नीमच रेड क्रॉस भवन में आज विवाह योग्य दिव्यांग युवक युवती परिचय सम्मेलन में यह बात फिर एक बार चरितार्थ हुई। दिव्यांग जनों के परिचय सम्मेलन में 9 से अधिक मुकबघिर और अस्थि बाधित जोड़ों ने आपसी बातचीत और सहमति से अपने रिश्ते के लिए रजामंदी की। दिव्यांग मुकबघिर युवक युवतियों ने सांकेतिक भाषा में एक दूसरे के बारे में जानकारी ली। परिचय सम्मेलन में काम धंधे, खेती बाड़ी, घर परिवार, कमाई धमाई और पढ़ाई-लिखाई के बारे में बातचीत कर जीवनसाथी बनने का निश्चय किया। इस दौरान जात पात का कोई बंधन नहीं दिखा। रिश्ता तय होने के बाद जीवन साथी मिल जाने की खुशी से दिव्यांगों के चेहरे खिलखिला उठे। नीमच के इतिहास में इतने दिव्यांग कभी एक साथ इकट्ठा नहीं हुए। परिचय सम्मेलन में करीब 90 से अधिक विवाह योग्य युवक युवती शामिल हुए। इसमें 40 वर्ष की उम्र तक के दिव्यांग थे। जिसमें स्नातकोत्तर और विषय विशेष में डिग्रीधारक मुकबघिर और अस्थि बाधित युवक युवती मौजूद रहे। सम्मेलन में उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और दूरदराज़ के विभिन्न प्रदेशों से प्रतिभागियों ने शिरकत की। 
इन्होंने किया जीवनसाथी का चयन-
इंदिरा यादव-विमल यादव नीमच, संगीता चौधरी रामपुरा-चमन लाल छोटी सादड़ी, रोशनी यादव नीमच -ताराचंद यादव गिरदोडा, सोनू उज्जैन-कमलेश मंदसौर, कमलेश फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश-यशपाल भरतपुर, अर्चना नीमच (विधवा)-देवेंद्र पप्पु पीथमपुर, दिव्या भोपाल-मोहन डांगी कुंडला, नेहा पाटीदार प्रतापगढ़-राकेश पाटीदार बरुखेड़ा नीमच, निखिल यादव गिरदोडा-भावना यादव गिरदोडा, दीपिका यादव नीमच-संजय यादव नीमच, रवि यादव नीमच-दीपिका उदयपुर राजस्थान, प्रिया यादव नीमच-मनीष भीलवाड़ा, सहित 12 जोडो अपना जीवन साथी पसंद कर चयन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मां सरस्वती की छवि पर माल्यार्पण के साथ किया। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने तय जोड़ो को आशीर्वाद दिया, साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का वादा भी किया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर दिव्यांगजनों का सम्मान भी किया गया। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में एडीएम नेहा मीना के मार्गदर्शन के साथ ही राम प्रकाश बलदेवा, खुमान कुंवर भारद्वाज, मुकेश शर्मा, मुकेश अहिर और पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर सुनील तिवारी, दिनेश दवे, निर्मल, जीवन तिवारी, रानी पितलिया, गुणवंत गोयल आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE