BREAKING NEWS
KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 10:37 am
BIG REPORT : ग्वालियर-चंबल में सीएम डॉ. मोहन यादव आज, ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आएंगे सीएम, मुरैना में राज्य स्तरीय रोजगार कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक फरवरी को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार सुबह 10.40 बजे विमान द्वारा भोपाल से ग्वालियर राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुंचेंगे। यहां से स्थानीय नेताओं, अधिकारियों से मुलाकात कर हेलीकॉप्टर द्वारा मुरैना के लिये प्रस्थान करेंगे। इस दौरान दोपहर 12.40 पर वह अहमदाबाद से ग्वालियर फ्लाइट का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना में सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में चंबल संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे अहमदाबाददृग्वालियर फ्लाइट के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। इस समारोह में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना में दोपहर लगभग 2 बजे जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद अपरान्ह 2.30 बजे मुरैना मंडी परिसर में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही यहां पर सिंगल क्लिक के जरिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद हैलीकॉप्टर से लगभग 3.55 बजे वापस राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे और यहाँ से थोड़ी देर बाद वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE