BREAKING NEWS
KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 10:52 am
KHABAR : समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए सक्षम सविता प्रकोष्ठ ने कुष्ठ बस्ती से प्रारंभ किया कुष्ठ रोग उन्मूलन पखवाड़ा, पढ़े खबर  

Share On:-

रतलाम। विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर सक्षम सविता प्रकोष्ठ द्वारा मोती नगर कुष्ठ बस्ती में कुष्ठ रोग समाप्त करने के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जनजागृति पखवाड़े का शुभारंभ अतिथियों द्वारा उपस्थित कुष्ठ रोगियों का फूल मालाओं से सम्मानित कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक सुरेंद्र सुरेका ने कहा कि कुष्ठ रोगियों को भयमुक्त होकर इलाज कराना चाहिए। इसका इलाज अब आसान हो गया है, समय पर इलाज करने पर यह जड़मूल से समाप्त हो जाता है। सक्षम देश मे दिव्यांगो के सशक्तीकरण एवं विकास को लेकर कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है। सविता प्रकोष्ठ कुष्ठ रोगियों के कल्याण व रोग को समाप्त करने के लिए सतत काम कर रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सक्षम सविता प्रकोष्ठ के जनजागृति अभियान पखवाड़े की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार कुष्ठ रोगियों के कल्याण एवं रोग को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्षद विशाल शर्मा ने कहा कि कुष्ठ बस्ती मे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाकर इसे आदर्श बस्ती का स्वरूप दिया जाएगा। जिला चिकित्सालय के कुष्ठ प्रभारी शरद शुक्ला ने विस्तार से जानकारी दी व उपस्थित जनसमूह को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने व सहयोग करने की शपथ दिलाई। सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत के अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला ने कहा कि कुष्ठ रोग निवारण व इसको लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रांत मे यह अभियान चलाया जाएगा।

अतिथियों ने फल व मिठाई का वितरण किया तथा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक पार्वती बाई चौहान को चिकित्सा सामग्री सौपी। कार्यक्रम में दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश शर्मा, सक्षम जिला सचिव महेंद्र भरकूंदीया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, यतीन्द्र भारद्वाज, राजेन्द्र रायक, वाजीद खान, नरेश पाटीदार, कमलेश जोशी, राजेन्द्र सिंह चौहान, ओमप्रकाश औझा, सुनील जोशी, अश्विन सिसौदिया, गौरव जैन, अरविंद शर्मा, मोहनलाल पाटीदार, उपस्थित थे। संचालन जयेश राठौर व आभार सक्षम के जिला सचिव महेन्द्र भरकूंदीया ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE