BREAKING NEWS
KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 11:34 am
KHABAR : अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही है कार्रवाई, वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन्न प्रकरण दर्ज कर करोड़ों रुपए का राजस्व वसूला, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में अवैध उत्खनन करने वाले, अवैध भंडारण तथा अवैध परिवहन करने वालों पर सतत कार्रवाई की जाए। जिला खनिज अधिकारी ने बताया इसी के तहत खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले अंतर्गत अवैध उत्खनन, अवैध भंडारण तथा अवैध परिवहन में सतत कार्यवाही की जाकर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 जनवरी 2024 तक अवैध उत्खनन के 23 प्रकरण दर्ज कर 5,70,000 रुपए से अधिक, अवैध भण्डारण के 19 प्रकरण दर्ज कर 36,25,152 रुपए तथा अवैध परिवहन/ ओव्हरलोड वाहनों के 175 प्रकरण दर्ज कर 1,51,66,229 रुपए से अधिक अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाकर जमा कराया गया है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया दिनांक 28 जनवरी 2024 को सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर राजकुमार वराठे द्वारा नर्मदा नदी तुरनाल घाट खातेगांव से अवैध उत्खनन करते हुए पाए जाने पर 4 ट्रेक्टर जप्त कर थाना नेमावर की अभिरक्षा में खड़े किये गए। जिनपर खनिज नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर महोदय के न्यायालय में प्रेषित किये जा रहे है।
इसी प्रकार दिनांक 30 जनवरी 2024 को अवैध उत्खनन परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर खनिज विभाग में पदस्थ खनिज अधिकारी रश्मि पाण्डेय, गणेश विश्वकर्मा तथा राजकुमार वराठे द्वारा थाना डबलचौकी में ओव्हरलोड के 4 डम्पर जप्त कर रखे गए। सतवास खातेगांव में भ्रमण के दौरान एक ट्रेक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तथा एक डम्पर गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर थाना सतवास की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, अवैध भंडारण तथा अवैध परिवहन में सतत कार्यवाही किये जाने के निर्देश है। जिससे अधिक से अधिक राजस्व वसूल किया जा सके यह कार्यवाही लगातार जारी रखी जाएं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE