झाबुआ। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सभी वाहनों पर एचएसआरपी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी क्रम में आज जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा द्वारा आईटीआई में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को HSRP लगवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया गया। मोहटा द्वारा बच्चो को HSRP के विषय में विस्तृत रूप से बता कर इसके लगाने के फायदे के बारे में बताया साथ ही HSRP और आम नंबर प्लेट में अंतर के विषय में बताया। आरटीओ द्वारा इस हेतु बच्चो के साथ एक ऑनलाइन वीडियो भी शेयर किया गया जिसे देख कर वो अपने और अपने परिवारजनों के HSRP की बुकिंग घर बैठे आसानी से कर सकेंगे।
श्री मोहटा द्वारा बताया गया कि आवेदक स्वयं siam.in पर जाकर BOOK HSRP से अपनी नंबर प्लेट ऑनलाइन बुक कर सकते है। बता दे कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एक विशेष नंबर प्लेट होती है जो एल्युमिनियम निर्मित होती है। इसमें सुरक्षा के लिए एक लेज़र कोड रहता है, इस प्लेट में वाहन की पूरी जानकारी रहती है, साथ ही इसे आसानी से कॉपी नही किया जा सकता ।