गुना। बमोरी में एक धार्मिक स्थल पर लगी मूर्ति को अज्ञात बदमाशों ने नुकसान पहुंचाया है। धार्मिक स्थल पर हुई इस तोड़फोड़ की घटना के विरोध में धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बमोरी चौराहे पर चक्का जाम कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त धार्मिक स्थल पर वर्ष 2013 में भी इस तरह की घटना हो चुकी है। उस दौरान धार्मिक स्थल को तोड़ा गया था। इसी धार्मिक स्थल को दोबारा बनाया गया था। लेकिन एक बार फिर अज्ञात बदमाशों ने धार्मिक स्थल में लगी मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों व धार्मिक संगठनों के चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।