BREAKING NEWS
KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 1:52 pm
BIG NEWS : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, 04 क्षेत्रों पर रहा फोकस, टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, पीएम मोदी ने बोले- देश निर्माण का बजट, पढ़े खबर     

Share On:-

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार, एक फरवरी को मौजूदा मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया। उन्होंने 58 मिनट का भाषण दिया। यह अंतरिम बजट है, क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं। नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट जुलाई में पेश होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री सीतारमण के कार्यकाल का यह छठा बजट है। ये बजट विकसित भारत के युवा, गरीब, महिला और किसान पर आधारित है। ये देश के निर्माण का बजट है।  
वित्त मंत्री ने कहा कि हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है। यही वजह है कि सरकार ने किसी तरह की घोषणाएं करने से परहेज किया। हालांकि, अंतरिम बजट में 4 सेक्‍टर्स पर फोकस रहा। गरीब, महिलाएं, युवा और किसान। सरकार ने आम आदमी को इस बार इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी है। टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया। इस बार बजट में कुछ भी सस्ता या महंगा नहीं हुआ है। 

4 क्षेत्रों पर फोकस- 
1- गरीब- सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। गरीब कल्याण योजना में 34 लाख करोड़ रुपए खातों में भेजे।
2- महिला- करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
3 युवा- स्किल इंडिया मिशन के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेंड और 54 लाख लोगों को दोबारा से सिखाया गया। 3 हजार नई आईटीआई बनाई गईं। उच्च शिक्षा के लिए 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स और 390 यूनिवर्सिटी स्थापित कीं।
4-किसान- पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE