BREAKING NEWS
KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 3:37 pm
BIG NEWS : ग्राम दुदरसी एवं लेवडा के राजस्व सेवा शिविर में ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर जैन, ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का किया समाधान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किये जा रहे विशेष राजस्व अभियान के तहत गुरूवार को नीमच तहसील के ग्राम दुदरसी एवं लेवडा में आयोजित राजस्व सेवा शिविर में कलेक्टर दिनेश जैन ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर जैन ने दुदरसी ग्रामीणों के समक्ष पटवारी से बी-1 का वाचन करवाया करवाया और मृतक खातेदारों के फौती नामांतरण करने की प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश उपस्थित तहसीलदार को दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित रहे पात्र किसानों के आधार, समग्र आईडी एवं आवेदन प्राप्त कर, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के निर्देश भी तहसीलदार को दिए।
इस मौके पर कलेक्टर जैन ने ग्रामीणों से कहा, कि राजस्व विभाग की विभिन्न प्रकार की कई सेवाएं ऑनलाइन हो गई है। ग्रामीणजन और किसानभाई सीएससी सेंटर लोकसेवा केंद्र अथवा अपने मोबाइल से इन सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम डॉ.ममता खेडे, तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल व अन्य अधिकारी व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
राजस्‍व सेवा शिविर में कलेक्‍टर ने मानसिह पिता भगरान सिह को प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि का लाभ दिलाने के निर्देश देते हुए कहा, कि दुदरसी गांव का कोई भी पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के लाभ से वंचित ना रहे। ग्रामीण बलवंत मालवीय के आगृह पर कलेक्‍टर ने दुदरसी में गांव के प्राथमिक विद्यालय एवं निर्माणाधीन आंगनवाडी केंद्र भवन का निरीक्षण कर, परिसर में पुराने बंद शौचालय, साफ-सफाई कर उपयोग में लाने के निर्देश दिए। साथ ही बालिकाओं के लिए शाला परिसर में नवीन शौचालय का निर्माण करवाने के निर्देश भी दिए।
राजस्‍व सेवा शिविर में सुरेन्‍द्र सिह की समस्‍या का हुआ समाधान, खेत पर जाने का दिलाया रास्‍ता-
गांव दुदरसी में आयोजित राजस्‍व सेवा शिविर में किसान सुरेन्‍द्र सिह ने कलेक्‍टर जैन से अनुरोध किया, कि सीमांकन के बाद भी विपक्षी व्‍दारा पुन: कब्‍जा कर, लिया गया है। सीमा चिन्‍ह हटाकर पत्‍थर डाल दिये है। इस पर कलेक्‍टर ने तहसीलदार पटेल को निर्देश दिए, कि वे पटवारी के साथ मौका निरीक्षण कर, आवेदक सुरेन्‍द्र सिह की रास्‍ता व सीमाकंन संबंधी समस्‍या का समाधान करें। इस पर तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल ने मौके का मुआयना किया और सुरेन्‍द्र सिह व अन्‍य पक्ष के लोगों से चर्चाकर, विपक्ष व्‍दारा किया गया कब्‍जा हटवाया गया। इस तरह राजस्‍व सेवा शिविर में आवेदन सुरेन्‍द्र सिह की समस्‍या का मौके पर ही समाधान हो गया है। अब सुरेन्‍द्र सिह को खेत पर जाने का रास्‍ता मिल गया है।
कलेक्‍टर जैन ने दुदरसी के शिविर में बच्‍चे प्रवीण गिरी-शिवपुरी के त्‍वचा रोग व नेत्र रोग के उपचार के लिए आरबीएसके की टीम को गांव में भेजकर नि:शुल्‍क उपचार की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी एएनएम व एसडीएम को दिए। कलेक्‍टर ने दुदरसी में वर्तमान में स्थित आबादी को आबादी घोषित करने व शमशान के लिए अलग से भूमि आवंटित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने दुदरसी में युवा किसानों से किसान एप डाउनलोड कर ऑनलाईन फसल की गिरदावरी करने की भी समझाईश दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE