शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बादली गाँव के घने जंगलों को जुआ का फड़ चलाने वालों ने अपना ठिकाना बना रखा है। ऐसी सूचना शिवपुरी पुलिस और मायापुर पुलिस को बराबर मिल रही थी। मायापुर और खनियांधाना पुलिस ने घने जंगल में लगातार दो दिन सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।
इसके लिए मायापुर पुलिस सतर्क है और जुआरियों के मूवमेंट पर दो थानों की पुलिस फोर्स पिछले दो दिनों से जंगल की सर्चिंग में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस को अब तक न तो जुआरी मिले हैं और न ही जुआरियों की कोई लोकेशन मिली है। बावजूद इसके पुलिस ने जंगल में सर्चिंग अभियान जारी रखा हुआ है।