BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2024, 4:00 pm
KHABAR : 80 प्रतिशत से अधिक पूर्णता वाले कार्यो को मार्च तक पूरा कराएं- सांसद सोलंकी, जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। अस्सी प्रतिशत से अधिक पूर्णता वाले कार्यों को मार्च तक पूरा कराएं। उक्त निर्देश आज संपन्न हुई जिला स्तरीय विकास समन्वयक एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, शाजापुर विधायक अरूण भीमावद, सुसनेर विधायक भैरो सिंह, शुजालपुर नगरपालिका अध्यक्ष बबीता परमार, कलेक्टर ऋजु बाफना, चन्दरसिंह सौराष्ट्रीय, भगवतसिंह राजपूत, आशीष नागर, गोविन्द नायक सहित अन्य सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
सांसद सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी क्षेत्र के विकास को गंभीरता से लें। दिशा की बैठक में जिला अधिकारी मौजूद रहें, सभी स्वीकृत कार्य शुरू कराएं। नलजल योजना के ठेकेदारों द्वारा खोदी गई सड़कों को समय पर दुरूस्त करवाएं। पेयजल पाईपलाईन निर्धारित गहराई से लगाएं। 80 प्रतिशत से अधिक पूर्णत: वाले कार्यों को शीघ्र पूरा कराएं। सड़क निर्माण में बाधक वृक्षों को नियमानुसार अनुमति लेकर कटवाएं। जहां तक प्रयास हो, ऐसे वृक्षों को दूसरी जगह प्रतिस्थापित कराएं। 
सांसद सोलंकी ने कहा कि विकास कार्यों को मिलजुलकर पूरा करना है। सभी अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समय-समय पर उनके द्वारा कार्यों का जायजा लिया गया, जिसमें पाया गया कि विकास कार्य वास्तव में गति से चल रहे हैं। जिन कार्यों की पूर्णता में रूकावटें आ रही है, उनकी बाधाएं दूर कर कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि वे 5-5 कार्यों का रेण्डम चयन कर निरीक्षण भी करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE