मंदसौर। लम्बे अंतराल के बाद आखिरकार 15 मई को को बीएससी नर्सिंग छात्रों को परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के 325 विद्यार्थी शामिल हुए। शहर के परीक्षा सेंटरों पर एक पारी में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि नर्सिंग छात्रों की परीक्षा करीब तीन सालों से आयोजित नहीं हो रही थी। परीक्षा नहीं होने नर्सिंग छात्रों को भविष्य की चिंता सता रही थी। कई बार नर्सिंग छात्रों ने इसके लिए धरना प्रदर्शन, आंदोलन तक किए। तीन सालों में अब जाकर बीएससी नर्सिंग कक्षाओं की अपरीक्षा आयोजित हुई तो छात्रों ने खुशी का इजहार किया।
डॉ वीपी तिवारी ने बताया कि जिले में करीब 325 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। सभी छात्रों की परीक्षा अच्छे से हुई है।
बीएससी नर्सिंग के छात्र विकास पाटीदार ने बताया कि वे चार सालों पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन पिछले तीन सालों ने उनकी परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही थी। इसके लिए छात्रों ने कई बार आंदोलन भी किए। आज उनकी परीक्षा हुई तब जाकर उन्हें राहत मिली है, लेकिन हमारे चार साल बर्बाद हो गए।