चित्तौड़गढ़। शास्त्रीनगर चित्तौड़गढ़ निवासी लक्ष्य जैन ने बिरला शिक्षा केंद्र में 12वीं कॉमर्स फिजिकल कक्षा के परीक्षा परिणाम में 92.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय और परिवार का गौरव बढ़ाया।
लक्ष्य ने इसका श्रेय सभी गुरुजनों और अपने पिता सुधीर जैन और विशेषकर अपनी माता निशा जैन को देते हुए बताया कि वे निरंतर प्रेरणा देती रही और आज का परिणाम कल मदर्स डे पर उनके लिए तोहफे के रूप में उन्हें समर्पित है। भविष्य में वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं और अभी सीए फाउंडेशन की कोचिंग के लिए भीलवाड़ा रहकर एलटूसी में कोचिंग ले रहे हैं।