BREAKING NEWS
REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2024, 12:39 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा और नवागत एसपी अंकित जायसवाल, जब संभाला चार्ज तो सबसे पहले पहुंचे यहां, अधिकारियों को दिए निर्देश, फिर कानून व्यवस्था व अफीम तस्करी को लेकर कही ये बड़ी बात, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर 

Share On:-

नीमच। नवागत एसपी अंकित जायसवाल ने नीमच पहुंचकर पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद वे सर्वप्रथम महामाया भादवा माता के दरबार में पहुंचे। जहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नवागत एसपी किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने महादेव का जलाभिषेक कर दर्शन लाभ लिया। यहां एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी अभिषेक रंजन, आरआई विक्रम सिंह, थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर और अन्य पुलिसकर्मियों ने नवागत एसपी का स्वागत किया। एसपी अंकित जायसवाल यहां से वे दशहरा मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

कानून व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता-
नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पदभार संभालने के बाद जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखना पहली प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि आम जनता से संवाद कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाना हमारा काम होगा। अफीम तस्करी के मामलों को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE