पिपलियामण्डी। नगर परिषद् पिपलियामण्डी अध्यक्ष महोदय इन्दिरा सुनिल देवरिया द्वारा बताया गया है कि शासन निर्देशानसुर दिनांक 24/02/2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सम्पत्तिकर व जलकर के बकायादारों को अधिभार में सम्पूर्ण राशि की छुट प्रदान कि जावेंगी । जिसमें समस्त उपभोक्ताओं जिनके सम्पत्तिकर व जलकर की राशि बकाया है तथा जिन उपभोक्ताओं को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सूचना पत्र प्राप्त हुए है वे समस्त उपभोक्ता दिनांक 24/02/2024 को कार्यालय नगर परिषद् पिपलियामण्डी में उपस्थित होकर जमा करावें व साथ ही उक्त राशि की समस्त पेनेल्टी की छुट प्राप्त करें व नेशनल लोक अदालत का लाभ उठावें।