BREAKING NEWS
REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2024, 4:38 pm
BIG REPORT : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल देंगे नीमच जिले को करोड़ों रूपये के विकास कार्यों की सौगात, निकलेगा भव्य रोड शो, दशहरा मैदान में होगी विशाल आमसभा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव कल 23 फरवरी 2024 को नीमच प्रवास के दौरान दशहरा मैदान नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में 151.78 करोड की लागत के विभिन्‍न 17 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास करेंगे। इनमें 143.48 करोड के तीन विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास तथा 8.30 करोड लागत के विभिन्‍न 14 निर्माण कार्यो का लोकार्पण भी मुख्‍यमंत्री व्‍दारा किया जावेगा। इस मौके पर विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव व्‍दारा लाभ पत्र भी वितरित किये जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव कल  23 फरवरी को नीमच शहर में आयोजित जन आभार यात्रा एवं विशाल रोड शो में भाग लेंगे।  तदपश्‍चात मुख्‍यमंत्री  डॉ.यादव दशहरा मैदान पर आयोजित विशाल जन आभार कार्यक्रम को सम्‍बोधित करेंगे तथा कार्यक्रम स्‍थल पर विभिन्‍न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्‍यमंत्री कार्यक्रम स्‍थल दशहरा मैदान नीमच पर विभिन्‍न विभागों व्‍दारा विकास गतिविधियों, उपलब्धियों और जनकल्‍याणकारी योजनाओं पर आधारित वृहद प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

मुख्‍यमंत्री व्‍दारा नीमच में 135 करोड की कपडा एवं परिधान निर्माण ईकाई का भूमिपूजन कल-
मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में आयोजित कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाडा में 135 करोड की लागत से स्‍थापित हो रही विश्‍वेश्‍वरैया डेनिम प्रा.लि.की कपडा एवं परिधान निर्माण औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन भी करेंगे। इस कपडा निर्माण उद्योग में 500 लोगों को रोजगार उपलब्‍ध होगा। मुख्‍यमंत्री 5 करोड 98 लाख लागत के लालपुरा तालाब योजनाएवं 2.5 करोड की लागत से कायाकल्‍प 2.0 के अतंर्गत नगरपालिका नीमच व्‍दारा स्‍वीकृत सडक निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे।

इन कार्यो का होगा लोकार्पण-
मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव नीमच में सेतु निगम व्‍दारा 1.93 करोड की लागत से रतलाम नसीराबाद मार्ग पर ग्‍वालटोली नाले पर निर्मित उच्‍च स्‍तरीय पुल 1.10 करोड की लागत से पुलिस कल्‍याणकारी योजना के तहत पुरानी पुलिस कॉलोनी में पुलिस वेलफेयर फिलिंग स्‍टेशन (पुलिस पेट्रोल पम्‍प)  एवं मोडी, खातीखेडा, धनगांव, कौज्‍या, बरवाडा, देवरानएवं पलासिया में 0.49 लाख लागत से नवनिर्मित उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र भवन एवं सीएचओ आवास के कार्यो का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही आजीविका मिशन के तहत ग्राम मेढकी में 0.44 लाख की लागत से निर्मित, रोजगार के लिए वर्कशॉप, एवं 0.37 लाख की लागत से ग्राम जुनापानी, बधावाएवं लुहारिया जाट में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत निर्मित कृ‍षक सुविधा केंद्रों का लोकार्पण करेंगे। मुख्‍यमंत्री पुलिस लाईन कनावटी में 0.29 लाख की लागत के लॉन टेनिस खेल मैदान का भी लोकार्पण करेंगे।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE