BREAKING NEWS
REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2024, 4:40 pm
KHABAR : कृति की व्‍यंजन प्रतियोगिता 25 फरवरी को, प्रतिभागियों को बनाने होंगे मूंग दाल के व्‍यंजन, प्रतिभागियों के लिए क्‍वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति की व्‍यंजन प्रतियोगिता 25 फरवरी को आयोजित होगी, इसमें प्रतिभागियों को मूंग दाल के व्‍यंजन बनाने होंगे। साथ ही प्रतिभागियों के लिए एक क्‍वीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।


कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, सचिव डॉ विनोद शर्मा व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि कृति के पूर्व अध्‍यक्ष भरत जाजू व स्‍नेहलता जाजू की वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर प्रति वर्ष संस्‍था कृति द्वारा आयोजित की जाने वाली व्‍यंजन प्रतियोगिता इस बार 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे गांधी वाटिका में आयोजित की जाएगी, इसमें किसी भी आयु वर्ग की महिला प्रतिभागी हिस्‍सा ले सकेगी एवं एक प्रतिभागी के लिए सिर्फ एक ही प्रविष्टि स्‍वीकार की जाएगी। प्रतिभागी महिलाओं को मूंग दाल के मीठे अथवा नमकीन व्‍यंजन बनाने होंगे। व्‍यंजन प्रतियोगिता के अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं के लिए डॉ माधुरी चौरसिया के संयोजन में एक क्‍वीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।


अध्‍यक्ष गौड़ ने कहा कि व्‍यंजन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिलाएं प्रतियोगिता संयोजिका सहित कृति के किसी भी सदस्‍य को अपनी प्रविष्टि दे सकती है। व्‍यंजन प्रतियोगिता की संयोजिका पुष्‍पलता सक्‍सेना एवं रेणुका व्‍यास ने जिले व शहर की अधिक से अधिक महिलाओं से व्‍यंजन प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE