BREAKING NEWS
REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2024, 5:15 pm
BIG REPORT : भोपाल की झुग्गी बस्ती में 110 घरों पर चला बुलडोजर, 2 दिन में 140 घर गिराए, खाना लेकर पहुंचे रिश्तेदारों को पुलिस ने लौटाया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। होटल ताज के ठीक सामने भदभदा झुग्गी बस्ती से गुरुवार को 110 और घर बुलडोजर चलाकर गिरा दिए गए। ये वो घर हैं, जिनके मालिकों ने जिला प्रशासन को सहमति दी है। झुग्गी बस्ती पर एक्शन बुधवार को शुरू हुआ था। बुधवार को 30 घर गिराए गए थे।


एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने यहां बने 386 घरों को हटाने के आदेश दिए हैं। कल और आज की कार्रवाई को मिलाकर अब तक 140 घर हटाए जा चुके हैं। 276 अतिक्रमण और बाकी हैं। कुछ मकानों के मालिकों को चांदपुर बैरसिया इलाके में जमीन दी गई। कुछ को मुआवजा दिया गया है।


भदभदा बस्ती से 1 किलोमीटर दूर ही बैरिकेड कर पुलिस ने रास्ता रोक रखा है। बस्ती में रहने वाले लोगों के रिश्तेदार खाना और दूसरी जरूरत का सामान लेकर पहुंचे हैं, लेकिन पुलिस किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रही। लोगों का कहना है कि पुलिस बदसलूकी कर रही है।


बेघर हुए लोगों को जमीन के पट्‌टे और मुआवजे के चेक दिए
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया, ’निगम की गाड़ियों के जरिए लोगों की गृहस्थी का सामान दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है। बुधवार को 30 परिवार के बाद 110 परिवार ने शिफ्टिंग के लिए सहमति दी है। इन्हें आज शिफ्ट किया जा रहा है। जिन्हें जमीन चाहिए थी, उन्हें चांदपुर में पट्‌टे दिए गए हैं। कुछ को मुआवजा राशि के चेक भी दिए गए हैं।


इसलिए अतिक्रमण हटा रहा प्रशासन
एनजीटी के आदेश के बाद जिला प्रशासन अतिक्रमण हटा रहा है। इसे लेकर पिछले दिनों नगर निगम की ओर से मुनादी भी कराई थी। वहीं, रहवासियों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया था। सोमवार को यह अवधि खत्म हो गई। इसी बीच कलेक्टर सिंह ने रहवासियों की मीटिंग की और फिर एक दिन की मोहलत और दी थी। बुधवार से सख्ती और समझाइश दोनों शुरू कर दी गई।


पुलिस की मौजूदगी में एक्शन, रास्ते बंद
गुरुवार को भी पुलिस जवानों की मौजूदगी में भी शिफ्टिंग की कार्रवाई की जा रही। इसके लिए बस्ती की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते समेत भदभदा चौराहा और करुणा धाम मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। बुधवार को भी पुलिस और प्रशासन ने यही तरीका अपनाया था। यहां तक कि मीडिया को भी बाहर ही रोक दिया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE