चित्तौड़गढ़। व्यापार महासंघ संस्थान द्वारा नवनियुक्त श्रम आयुक्त गजराज सिंह राठौड़ से मुलाकात की एवं उनका स्वागत किया। अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने व्यापार महासंघ के संगठनात्मक संरचना के बारे में आयुक्त को जानकारी दी और बताया कि व्यापार महासंघ द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद रखा जा रहा है। महासचिव राजकुमार बज ने सभी व्यापारियों से आह्वान किया है की माह के अंतिम रविवार को सभी अपने प्रतिष्ठान बंद रखें इसके बारे में आयुक्त से सहयोग मांगा। इस संदर्भ में आयुक्त द्वारा व्यापार महासंघ को समर्थन दिया। आयुक्त महोदय ने बताया कि सभी व्यापारी जो पंजीकृत नहीं है वह भी कृपया अपने प्रतिष्ठान को पंजीकृत करवाए एवं जल्द ही यहां पर श्रम इंस्पेक्टर नियुक्ती होने पर व्यापार महासंघ को पूरी तरह से सहयोग करेंगे। इस वार्ता में राजकुमार बज किरण डांगी सुनील कोठारी प्रतीक बोहरा प्रमोद काबरा आदि सदस्य मौजूद रहे।