चित्तौड़गढ़। सृष्टि के रचियता ,निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को लेखन सामग्री, फल एवं बिस्किट का वितरित जयंती मनाई गई।
संस्थान सचिव पूर्व पार्षद राजकुमार बेरा ने बताया कि भगवान ब्रह्म के सातवें पुत्र श्री विश्वकर्मा जी की जयन्ती पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भीलो की झोपड़ियां, गांधीनगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को लेखन सामग्री, मौसमी फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। इस दौरान प्राचार्य श्रीमती पार्वती देवी देवडा भी मौजूद थी।
लेखन सामग्री वितरण से पूर्व संस्थान द्वारा जयन्ती के उपलक्ष में दुर्ग मार्ग स्थित संस्थान कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों ने भगवान विश्वकर्मा एवं जयन्ती के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान संस्थान अध्यक्ष बालचंद गेन्दर, पूर्व अध्यक्ष रमेश चन्द्र खन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव लाल अडाणियां,कोषाध्यक्ष घनश्याम खनारिया, उपाध्यक्ष भंवरलाल सुरलिया,सुंदर लाल चंगेरिया,मनोहर लाड़ना आदि संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।