BREAKING NEWS
REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2024, 6:23 pm
NEWS : जिला कलेक्टर ने किया नगर विकास न्यास का औचक निरीक्षण, अभियान चलाकर आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए, पढे़ संजय खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर और नगर विकास न्यास के अध्यक्ष, आलोक रंजन ने गुरुवार को नगर विकास न्यास का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने, फाइलों को डिजिटलाइज्ड करने, आवश्यक स्टॉफ लगाने, शहर का सौंदर्यीकरण, किले पर लाइटिंग करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अलग-अलग टीमें गठित कर अभियान चलाकर अतिक्रमण, पट्टे सहित विभिन्न आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूआईटी की मौजूदा योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने एवं शहर के विकास के लिए नई योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए।


जिला कलक्टर ने यूआईटी की विभिन्न शाखों का निरीक्षण किया और पत्रावलियों का अवलोकन करने के साथ स्टाफ से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने फाइलों को व्यवस्थित रखने, शहर का सौंदर्यीकरण करने, किले पर फसाड लाइटिंग को ओर बेहतर करने और प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से आवश्यक अतिरिक्त स्टॉक लगाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर विकास न्यास के सचिव हिम्मत सिंह बारहठ सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE