BREAKING NEWS
REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2024, 6:25 pm
NEWS : हेरिटेज सिटी प्रेस क्लब जिला प्रतापगढ़ एवं चित्तौड़गढ़ द्वारा दिवंगत आचार्य विद्यासागर जी को नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान करने की मांग, ंपढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हेरिटेज सिटी प्रेस क्लब जिला प्रतापगढ़ एवं चित्तौड़गढ़ द्वारा धरती के चलते फिरते तीर्थंकर विश्व शांति दूत अहिंसा के पुजारी दिवंगत दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज को स्वर्गारोहण उपरांत नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान करने की मांग की गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ और भारत के महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार को प्रेषित अपने अनुरोध पत्र में क्लब के जिला संयोजक मनोहर लाल अग्रवाल जैन और मोइज बोहरा ने प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों संपूर्ण भारत के प्रेस और मीडिया जगत की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मांग की है कि दुनिया भर में शांति का संदेश फैलाने और उनके करोड़ों अनुयायियों को शांति अहिंसा संयम ब्रह्मचर्य  अपरिग्रह का पाठ पढ़ाकर संपूर्ण विश्व में मानव कल्याण के लिए लाखों मिल पैदल यात्रा करके संयम पूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए विश्व में शांति की स्थापना करने वाले  हमेशा के लिए देवलोक को प्रस्थान कर गए आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को यह पुरस्कार प्रदान किया जाना चाहिए। नोबेल शांति पुरस्कार को प्रदान करने के क्रम में क्लब ने आग्रह किया कि विश्व शांति दूत अहिंसा के पुजारी आचार्य श्री को यह पुरस्कार प्रदान करवाना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जाना चाहिए। क्लब द्वारा आग्रह किया गया है कि शीघ्र से शीघ्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पुरस्कार की घोषणा करवाने और दिलवाने के लिए संपूर्ण विश्व एवं भारत सरकार को इसके लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए साथ ही आग्रह है कि भारत सरकार को भी प्रमुखता के आधार पर भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांत को जाति पाति से ऊपर उठकर पूरे विश्व में प्रचारित और प्रसारित करने वाले मानवता के पुजारी सर्वधर्म समभाव के अग्रणी संपूर्ण मानव जाति का कल्याण करने  वाले अंतर्राष्ट्रीय शांति दूत परम पूज्य स्वर्गारोही आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को भारत रत्न से विभूषित किया जाना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE