चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ ओमी पुरोहित की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार द्वारा निरीक्षण के दौरान राजकीय किशोर एवं सम्प्रेषण गृह में बालकों से वहां की व्यवस्थाओं एवं दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। खाना, साफ सफाई, पीने के लिए स्वच्छ पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के उच्च कोटि के मानदण्ड अपनाये जाने के लिए वहां के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वहां मौजूद बच्चों को अच्छे साहित्य की पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया। निरीक्षण के दौरान, किशोर न्याय बोर्ड की प्रिसींपल मजिस्टेट रजनी कुमावत उपस्थित रहीं।