खरगोन। कसरावद नगर परिषद कसरावद में भारत विकसित संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन है। कार्यक्रम नगर परिषद प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवं नगर परिषद कर्मचारी, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किसान, युवा और गरीब वर्ग के लिए योजनाओं के बारे में बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न की जानकारी दी। कार्यक्रम में सांसद गजेंद्र पटेल ने भारत संकल्प विकसित यात्रा के रथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व विधायक गजानन पाटीदार, आत्माराम पटेल, हेमंत सोनी एवं अतिथि गण मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अवधेश पवार ने किया।