शाजापुर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के निर्देशानुसार गुरुवार से प्रथम चरण में कक्षा दसवीं हिन्दी, संस्कृत,कक्षा 12 वी हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों के मूल्यांकन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन समन्वयक संस्था उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर संतोष टैगोर, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे, प्रेक्षक पूर्व अपर कलेक्टर राधेश्याम चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मूल्यांकन केंद्राध्यक्ष व बोर्ड परीक्षा प्रभारी प्रवीण मंडलोई द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा मूल्यांकन हेतु नवीन दिशा निर्देश प्रदान किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी दुबे ने विगत वर्ष के बोर्ड मूल्यांकन त्रुटिरहित होने पर सभी मूल्यांकनकर्ताओं को बधाई दी और कहां की सभी शिक्षक भावीं भविष्य हेतु सही व समय पर त्रुटिरहित मूल्यांकन करें।
जिला पंचायत सीईओ टैगोर ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन समय पर मूल्यांकन पूर्ण हो इसलिए सभी शिक्षक समय पर पाबंद होकर बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का त्रुटिरहित मूल्यांकन करें। इस अवसर सहायक केंद्राध्यक्ष सियाराम पाटीदार ने भी महत्वपूर्ण निर्देशो के साथ मुख्य परीक्षक व सहायक मुख्य परीक्षक नियुक्त किये। इस अवसर पर विजया सक्सेना,हेमेंद्र यादव, डीपी श्रीवास्तव,कवि संतोष मालवीय,अशोक पाटीदार,गौरव व्यास, कमलेश नागर रेखा पुरोहित, कविता हाडा, मीना शर्मा, शैलेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
डॉ.माखनलाल धानुक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कड़ी सुरक्षा के इंतजाम बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण इंतजाम किए गए हैं प्रत्येक मूल्यांकन कक्ष में सीसीटीवी कैमरों के द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जावेगी तथा मोबाइल फोन, बैग व अन्य सामग्री भी कक्ष में ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। सभी विषयों की कॉपी पर बारकोड लगाए गए हैं।
पारिश्रमिक में वृद्धि-
इस वर्ष बोर्ड ने कॉपियों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि की गई है कक्षा दसवीं में ₹15 तथा 12वीं में 16 रुपए प्रति कॉपी पारिश्रमिक दैनिक भत्ता ₹150 से बढ़कर ₹180 तथा वाहन भत्ता ₹100 से बढ़कर ₹130 कर दिया गया है जिससे शिक्षकों में काफी मूल्यांकन हेतु सकारात्मकता देखी जा रही है मूल्यांकनकर्ता शिक्षक को एक दिन में अधिकतम 30 से 45 उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन करना हैं।